Lakhimpur Khiri News: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के घर से चोरी
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: बेहजम, संवाददाता। बीती रात अज्ञात चोरों ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय दीक्षित के मकान के दो कमरों का ताला तोड कर नकदी आदि चोरी कर ली। चौकी से चन्द दूरी पर बना मकान से चोरी से पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। संजय दीक्षित के मकान में नीचे दुकानें हैं जो किराए पर चलती हैं उनके ऊपर दो मंजिल बने कमरे का ताला टूटा मिला और बक्से का सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पुलिस को दी गई। कुछ माह पहले गल्ला व्यवसाई की दुकान में सेंध काटने का प्रयास किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.