Lakhimpur Khiri News: भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक में चुनाव को लेकर हुई चर्चा
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 18 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा लखीमपुर खीरी की रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से मंथन हुआ। इसके साथ ही लखीमपुर, मोहम्मदी, श्रीनगर, गोला व कस्ता विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी प्रभारियों की नियुक्ति कर चुनावी जिम्मेदारियां तय की गईं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। बैठक के अंत में पदाधिकारियों ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर जोर दिया। मोर्चा नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जिन पात्र मतदाताओं के नाम अभी तक वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हैं, उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग करें। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: भाजपा ने एमएलसी चुनाव को लेकर तेज किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.