Lakhimpur Khiri News: भाकियू ने मांगें पूरी न होने पर फिर शुरू किया पावर हाउस पर धरना
लखीमपुरखीरी, जुलाई 30 -- Lakhimpur Khiri News: भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने बिजली विभाग के अफसरों के तय समय में मांगें न पूरी करने पर पावर हाउस पर बुधवार से फिर धरना देना शुरू कर दिया है। उन्होंने बिजली की समस्या दूर करने की मांग 15 जुलाई तक पूरी करने का वादा करने के बावजूद इसे पूरा न करने को वादाखिलाफी बताते हुए धरना शुरू किया है। भाकियू के मंडल सचिव जयमल सिंह ने बताया कि बिजली की किल्लत और इससे पैदा हो रही आम लोगों और किसानों की समस्याओं खासकर उचित क्षमता का ट्रांसफार्मर न दिए जाने के विरोध में कुछ दिन पहले तिकुनियां पावर हाउस परिसर में धरना-प्रदर्शन किया था। विभागीय अफसरों ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन देने पर संगठन ने सहयोग की भावना से यह धरना-प्रदर्शन अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया था। महकमे के अफसरों ने यूनियन को लिखित रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.