Lakhimpur Khiri News: भरभरा कर गिरी प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 24 -- Lakhimpur Khiri News: भीखमपुर। मितौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेनपुर के मजरा गांव केदारीपुर के प्राथमिक विद्यालय के पश्चिमी बाउंड्री वॉल भरभरा कर गिर गई। सुबह तड़के बाउंड्री बाल गिरने से विद्यालय में बच्चे व शिक्षक नहीं पहुंचे थे। अगर बाउंड्री वॉल विद्यालय में बच्चों की मौजूदगी में गिरतीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इंचार्ज अध्यापक मनोज कुमार ने बताया सुबह तड़के लगभग सौ मीटर बाउंड्री गिर गई है। विद्यालय की बाउंड्री वॉल गिरने की सुचना मितौली खंड शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी भगवान राव ने बताया कि बरसात व जलभराव के चलते प्राथमिक विद्यालय केदारीपुर की 100 मीटर बाउंड्री वॉल गिरने की सूचना मिली है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बाढ़ से परिषदीय विद्यालय की चाहर दीवारी धराशाई जांच कर गिरी बाउंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.