Lakhimpur Khiri News: भतीजे ने ताई को नदी में डुबोया, ग्रामीणों ने निकाला
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 1 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया/ईसानगर। ईसानगर थाना क्षेत्र के बनशीबेली गांव में पारिवारिक विवाद में घाघरा नदी किनारे भैंस चराने गई ताई को घाघरा नदी में डुबोने का प्रयास किया। चरवाहों ने महिला को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। सोमवार को ईसानगर थाना क्षेत्र के बंशीबेली मजरा कैराती पुरवा गांव की 60 वर्षीया शिवदेवी पत्नी श्रीराम भैंस चराने घाघरा नदी के किनारे गई थीं। वहीं श्रीराम के बड़े भाई रामेश्वर का बेटा गयादत्त भी पहुंच गया। बताते हैं कि घाघरा नदी के तट पर शिवदेवी और गयादत्त के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गयादत्त ने शिवदेवी की पहले पिटाई की। उसके बाद गर्दन दबोचकर घाघरा नदी में ले गया और डुबोने का प्रयास किया। शिवदेवी की चीखपुकार सुनकर मौके पर मौजूद चरवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.