Lakhimpur Khiri News: भगवती मां के जयकारों से गूंजे पंडाल
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर पश्चिमी दीक्षिताना सहित भैठिया, महराजनगर, मलूकापुर और पूजा गांव में मां भगवती के विशाल दुर्गा जागरणों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कौशल वर्मा ने मां कालरात्रि का पूजन अर्चन कर दीप प्रज्ज्वलित किया और माता रानी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पंडाल माता के जयकारों से गूंज उठे। डॉ. कौशल वर्मा ने मां भगवती से सर्वजन के कल्याण सुख समृद्धि शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने दुर्गा पूजा आयोजन समितियों का आभार जताते हुए कहा कि दुर्गा जागरण जैसे धार्मिक आयोजन समाज में सुख-शांति, सद्भाव और आपसी प्रेम को बढ़ावा देते हैं। यह भी पढ़ें- Deoria News: गोलू राजा के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.