Lakhimpur Khiri News: बढ़ने लगी जालिमनगर मन्दिर बचने की उम्मीद
लखीमपुरखीरी, अगस्त 5 -- Lakhimpur Khiri News: जालिमनगर पुल के नीचे स्थापित शिव मंदिर के बचने की उम्मीदें बढ़ने लगी हैं। घाघरा नदी का कटान भी थमा है और बाढ़खंड भी मन्दिर के सामने स्टड बनाकर मंदिर बचाने की कवायद कर रहा है। मंगलवार की दोपहर तक कटान प्रभावित जगह पर स्टड की एक परत बनकर तैयार हो गई थी। बाढ़खंड दूसरी परत बनाने की तैयारी में जुट गया था। मौके पर मौजूद बाढ़खंड के अभियंताओं का दावा है कि इस प्रक्रिया से नदी की धार दूसरी तरफ मुड़ जाएगी और नदी का करंट भी कमजोर होगा। जिससे कटान नहीं होगा। जालिमनगर पुल के नीचे गाइड बांध के पास बना शिव मंदिर घाघरा नदी के कटान की जद में आ गया था। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गंगा की तेज धारा से सिद्धपीठ आश्रम पर कटान का खतरा देखते ही देखते घाघरा नदी कटान करते हुए मंदिर तक पहुंच गई। लोगों के भारी विरोध प्रदर्शन और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.