Lakhimpur Khiri News: ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी में गुरजीत ने बढ़ाया मान
लखीमपुरखीरी, जुलाई 21 -- Lakhimpur Khiri News: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोसन के पुत्र गुरजीत सिंह जोसन ने ब्रिटेन की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल से मास्टर डिग्री प्राप्त कर अपने परिवार जिला और छोटी काशी गोला का नाम रोशन किया है। गुरजीत सिंह जोसन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोला से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड का रुख किया और अपनी प्रतिभा मेहनत और लगन के बल पर यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल से मास्टर डिग्री हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- गोस्सनर कॉलेज में बीकॉम की खाली सीटों पर आवेदन का मौका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.