Lakhimpur Khiri News: ब्यूटी पार्लर पर काम सीखने वाली किशोरी लापता
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 19 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। कस्बे के एक ब्यूटी पार्लर पर काम सीखने गई पास के गांव की एक किशोरी सोमवार को लापता हो गई। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर उसकी तलाश के लिए टीम बनाई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उनकी बेटी कस्बे के मोनिका ब्यूटी पार्लर पर काम सीखने आती थी। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह घर से पार्लर आने के लिए निकली थी। इसके बाद वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। मां के संपर्क करने पर ब्यूटी पार्लर से किशोरी के सोमवार को वहां न पहुंचने की जानकारी हुई। घरवालों ने उसकी आसपास और संभावित जगहों पर तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। महिला ने पुलिस को बताया कि किशोरी ने घर से निकलने से पहले एक मोबाइल नंबर पर बात की थी। अब उसका मोबाइल नंबर बंद ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.