Lakhimpur Khiri News: ब्यूटीशियन कोर्स समापन पर बांटे पुरस्कार
लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- Lakhimpur Khiri News: सामाजिक संस्था महिला कल्याण समिति ने नि:शुल्क ब्यूटीशियन कोर्स कराया। कोर्स के समापन पर प्रशिक्षक मोनी पांडे ने छात्राओं के उत्साह और लगन की प्रशंसा करते हुए उन्हें कौशल का महत्व बताया। समिति की अध्यक्ष पूनम आगा व सचिव मधु ढींढा ने सभी सहभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र बांटे। प्रशिक्षक मोनी पांडे को भी संस्था की ओर से सम्मान और स्मृति भेंट की गई। समिति की उपाध्यक्ष रत्ना मिश्रा ने बताया कि छात्राओं को यह कोर्स इसलिए कराया गया है ताकि वह स्वरोजगार शुरू कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.