Lakhimpur Khiri News: बौधिया कलां के पास तेंदुआ पहुंचा, लोग डरे
लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- Lakhimpur Khiri News: मझगईं रेंज के बौधिया कलां गांव में शुक्रवार शाम हिंसक जंगली जानवर दिखने से ग्रामीणों में दहशत हो गई है। प्राइमरी स्कूल के पास बनी पुलिया के समीप इसे देखने के बाद लोगों को घर से निकलने में डर लग रहा है। ग्रामीणों ने इसे बाघ बताया, जबकि मझगईं रेंजर ने तेंदुआ होने की बात कही है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे बौधिया कलां गांव में नहर के पश्चिम पड़े नंदकिशोर यादव के छप्पर के पीछे बाघ पहुंच गया। उस वक्त नंदकिशोर के भाई कोमल और भगलू वहां जानवर बांधने गए थे। तभी छप्पर के पीछे किसी जानवर की आहट मिली। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: तेंदुआ होने की पुष्टि के बाद सुरसा चमनजोत जंगल से सटे गांवों में दहशत दोनों पीछे पहुंचे तो वहां बाघ खड़ा देख उनके होश उड़ गए। डर के मारे वे चीखने लगे। ग्रामीणों के शोर मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.