Lakhimpur Khiri News: बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने पर प्रबंधक सम्मानित
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 21 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। पब्लिक इंटर कॉलेज को दोबारा बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर पुरातन छात्र परिषद की ओर से विद्यालय के प्रबंधक विजय माहेश्वरी को सम्मानित किया गया। परिषद ने इसे विद्यालय और क्षेत्र के विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि विद्यालय का पुनः बोर्ड परीक्षा केंद्र बनना क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे उन्हें परीक्षा देने के लिए दूर दराज के केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा। पुरातन छात्र परिषद के संयोजक विमलेश गुप्ता ने प्रबंध समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय को दोबारा परीक्षा केंद्र बनवाने में समिति का योगदान सराहनीय है। इस दौरान सत्यप्रकाश मिश्र, प्रवीण गुप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.