लखीमपुरखीरी, सितम्बर 1 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। कैलाश मानसरोवर जैसी पवित्र और कठिन धार्मिक यात्रा से सकुशल वापस लौटे आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आशुतोष गुप्ता का बॉथम वैश्य महासभा गोला एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. आशुतोष गुप्ता को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया और उनकी सफल एवं सुरक्षित कैलाश मानसरोवर यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने डॉ. आशुतोष गुप्ता के सकुशल वापस लौटने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...