Lakhimpur Khiri News: बैराज से पानी छोड़े जाने पर फिर उफनाईं नदियां, बाढ़ का बढ़ा खतरा
लखीमपुरखीरी, अगस्त 31 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। बीते तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश और बनबसा बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण क्षेत्र की प्रमुख नदियां एक बार फिर उफान पर आ गई हैं। शारदा और मोहाना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से तराई और तटवर्ती इलाकों में बाढ़ और कटान का खतरा गहरा गया है। बनबसा बैराज से 56 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किए जाने और पिछले 24 घंटों में हुई लगभग 35 मिलीमीटर बारिश के चलते शारदा नदी अब खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गई है। आंकड़ों के अनुसार, पलिया पुल के पास शारदा नदी का जलस्तर बढ़कर 154.18 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि यहां खतरे का निशान 154.59 मीटर पर स्थित है। नदी खतरे के निशान से महज 0.41 मीटर नीचे बह रही है और जलस्तर में लगातार वृद्धि का रुख बना हुआ है। यदि पहाड़ों पर बार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.