लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मूडा सवारान निवासी कमलजीत सिंह ने एक व्यक्ति पर भूमि बिक्री के नाम पर छह लाख रुपये लेकर चंपत होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।पुलिस को दी तहरीर में कमलजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी हरपिंदर कौर के नाम ग्राम मूडा खुर्द के आधे हिस्से का बैनामा कराने के लिए 6 जुलाई को तहसील गोला पहुंचे थे। भूमि विक्रेता भी वहां मौजूद था। पीड़ित के अनुसार बैनामे के सभी दस्तावेज तैयार हो चुके थे और विक्रेता के हस्ताक्षर भी हो गए थे। आरोप है कि विक्रेता को एचडीएफसी बैंक की चेक के माध्यम से छह लाख रुपये का भुगतान किया गया। इसके अलावा 5.60 लाख रुपये की दूसरी चेक भी बैंक से ली गई थी। बैंक से वापस तहसील आने के दौरान विक्रेता...