लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 11 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। रोटरी क्लब गोला सेंट्रल की ओर से नए बाईपास स्थित अनिल वर्मा के इंडोर हॉल में आयोजित तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन हो गया। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश की 13 टीमों और गोला की 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लखनऊ के शिवम वर्मा और रचित की जोड़ी विजेता रही, जबकि लखीमपुर के प्रांजल खन्ना और रजत की जोड़ी उपविजेता बनी। वहीं, गोला स्तर की प्रतियोगिता में दुर्गेश सक्सेना और कमलेश की जोड़ी ने विजेता का खिताब जीता जबकि प्रताप सिंह और रवि शेखर की जोड़ी उपविजेता रही। फाइनल में विजेता बनी दोनों जोड़ियों को 11-11 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समाप...