Lakhimpur Khiri News: बैठक में छाया धान खरीद केन्द्र का मुद़्दा, पांच को संयुक्त बैठक का ऐलान
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। सहकारी समन्वय समिति व पैक्स सचिव वेलफेयर एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में धान खरीद केन्द्र का मुद्दा छाया रहा। बैठक की अध्यक्षता सहकारी समन्वय समिति के प्रांतीय संयोजक मनोज अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि धान खरीद केन्द्रों के प्रस्ताव मांगे गए लेकिन अब तक खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने पूर्व में अनुमोदित 126 क्रय केन्द्रों के सापेक्ष 2026 में क्रय केन्द्र अनुमोदित नहीं किए हैं। इस पर नाराजगी जताई गई। बैठक में तय किया गया कि जल्द ही सभी सहकारी कर्मचारी एसोसिएशन की सामान्य बैठक बुलाई जाए। इस बैठक में धान क्रय केन्द्रों के निर्धारण, सचिव व कर्मचारियों के बकाया वेतन भुगतान, व्याज अनुदान भुगतान के अलावा गेहूं व धान खरीद के बकाया कमीशन भुगतान पर चर्चा की जाएगी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: हटिया वेंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.