Lakhimpur Khiri News: बैग उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, चोरी के झाले बरामद
लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- Lakhimpur Khiri News: कोतवाली सदर पुलिस ने बस अड्डे से महिलाओं का बैग उड़ाने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 500 रुपए की नगदी और एक सोने का झाला बरामद हुआ है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज रही है। छह जुलाई को मेला रोड पलिया बस अड्डे पर मल्लबेहड़ निवासी ललिता देवी के हैंडबैग से सोने का झाला और दो हजार रुपये चोरी हो गए थे। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भंसड़िया क्रॉसिंग के पास से रीमा पत्नी राजन और रशमी पुत्री राजन निवासी कस्बा बभनईया पूरब देवापुर थाना दोस्तपुर जिला सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रीमा ने बताया कि दोनों महिलाएं बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर भीख मांगने के बहाने लोगों पर नजर रखती थीं। जिन महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.