लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव सकतापुर निवासी रामखेलावन पुत्र दुलारे की साइकिल जिला सहकारी बैंक के सामने से चोरी हो गई। पीड़ित के अनुसार वह बैंक में भुगतान लेने आया था और अपनी साइकिल बैंक के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब वह बाहर निकला तो साइकिल गायब थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला सहकारी बैंक के बाहर से पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Hathras News: गोपेश्वर मंदिर से स्कूटी चोरी, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...