लखीमपुरखीरी, अगस्त 13 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली, संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के तहत कस्ता विधानसभा के बेहजम कस्बे से मैगलगंज तक गुरुवार को भव्य बाइक तिरंगा रैली निकल गई। रैली की अगुवाई भाजपा विधायक सौरभ सिंह सोनू ने की।बेहजम के बाबा गौरी शंकर मंदिर से तिरंगा बाइक रैली का आगाज किया गया। पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य जुगुल किशोर व अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि डॉ. नरेंद्र सिंह ने रैली को रवाना किया। रैली कस्ता, मितौली, फत्तेपुर, औरंगाबाद होते हुए मैगलगंज के सिद्धेश्वरी आश्रम पहुंची, जहां पर यात्रा का समापन किया गया। रैली के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ने निकाली बाइक रैली चारों तरफ तिरंगा ही त...