लखीमपुरखीरी, नवम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: रमियाबेहड़। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में रमियाबेहड़ ब्लाक के पीएम श्री यूपीएस दुलही के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक ओम प्रकाश को सम्मानित किया गया। जनपद न्यायाधीश लोकेश राय और जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने उनको प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। उनको यह सम्मान विद्यालय में बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने, विद्यार्थियों का नामांकन बनाए रखने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया। विद्यालय में उपलब्ध सीमित संसाधनों और शिक्षकों की कमी के बीच शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं था। यह भी पढ़ें- Hapur News: मेगा वृ...