Lakhimpur Khiri News: बेसिक विद्यालयों में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: मढिया घाट। संविलयन विद्यालय धर्माखेड़ा में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक ढंग से मनाया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। प्रधानाचार्य महेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को रक्षाबंधन पर्व के धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान शिक्षक पवन कुमार राजपूत, मित्र कुमार अवस्थी, शिव कुमार गुप्ता, पारुल त्रिवेदी, साक्षी मिश्रा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पी जे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में राखी बनाओ एवं थाली सजाओ कार्यशाला सह रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.