Lakhimpur Khiri News: बेसहारा पशुओं से बचाने के चक्कर में बाइक टकराई, दो घायल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम बेसहारा पशुओं से बचने के प्रयास में एक बाइक सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।घायलों की पहचान पलिया निवासी अतुल (32) पुत्र संतराम और पलिया कलां निवासी विशाल (35) पुत्र मदन लाल के रूप में हुई है। दोनों युवक लखीमपुर से पलिया वापस लौट रहे थे। उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा तब हुआ, जब पड़रिया कस्बे के बाहर अचानक सामने बेसहारा पशु आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.