लखीमपुरखीरी, अगस्त 18 -- Lakhimpur Khiri News: कोतवाली क्षेत्र के पुरैना गांव में सिर पर फावड़े का वार करके अपने बेटे की हत्या करने वाले लालता प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार शाम लालता प्रसाद का खाने को लेकर अपनी बहू मौसमी से झगड़ा हो रहा था। तभी लालता का पैंतीस वर्षीय बेटा और मौसमी का पति रोशनलाल बीच-बचाव करने पहुंच गया। इस पर गुस्साए लालता प्रसाद ने रोशनलाल के सिर पर पास रखे फावड़े का वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसे सीएचसी से लखीमपुर रेफर कर दिया गया था। रोशनलाल की मौत हो गई थी। मौसमी की तहरीर पर पुलिस ने लालता प्रसाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। उसको पुलिस ने गिरफ्तार करके उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामदकर लिया। पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे रोशनलाल के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दि...