लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 15 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। शहर में एक मनचले से परेशान होकर पिता और पुत्री पुलिस चौकी पहुंचे। वहां आरोपी का भाई और पिता भी आ गया। आरोप है कि चौकी के बाहर ही आरोपियों ने लड़की के पिता की पिटाई कर दी। जिससे उसका कान फट गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। शहर में रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी जब अपने घर से निकलती है तो शिवपुरी निवासी एक किशोर उसका पीछा करता है। लड़की ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। पिता ने लड़के के पिता को समझाया। लेकिन किशोर नहीं माना, वह लड़की का पीछा करता रहा। परेशान होकर पिता अपनी बेटी को लेकर चौकी गया। पीड़ित का कहना है कि यहां आरोपी के भाई और उसके पिता ने चौकी के बाहर ही उसकी पिटाई कर दी और पुलिस खड़ी तमाशा देखती रही। मारपीट में लड़की के पिता का कान फट...