Lakhimpur Khiri News: बेकाबू होकर नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, ग्रामीणों ने बचाई चालक की जान
लखीमपुरखीरी, जुलाई 5 -- Lakhimpur Khiri News: बेहजम रोड पर चिमनी गांव के पास देर रात एक बेकाबू कार अनियंत्रित होकर सीधे गहरे नाले में जा गिरी। रफ्तार तेज होने के कारण कार चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क किनारे बने नाले में समा गई। दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के स्थानीय लोग और ग्रामीण तुरंत देवदूत बनकर मौके पर पहुंचे। अपनी जान की परवाह न करते हुए कई लोग नाले के भीतर कूदे और सूझबूझ का परिचय देते हुए कार का दरवाजा तोड़कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस खौफनाक हादसे में कार चालक को सिर्फ मामूली चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रविवार दोपहर को क्रेन और स्थानीय प्रशासन की मदद से नाले के भीतर फंसी कार को कड़ी मशक्कत के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.