Lakhimpur Khiri News: बेकाबू ट्रैक्टर शटरिंग की दुकान में घुसा, बाल-बाल बचे लोग
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 26 -- Lakhimpur Khiri News: नगर के मोहल्ला टेहरा शहरी में गुरुवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर शटरिंग की दुकान में जा घुसा। हादसे के दौरान दुकान के बाहर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि गनीमत रही कि वहां मौजूद लोग ट्रैक्टर की चपेट में नहीं आए और बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नायरा पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में था। इसी दौरान चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ट्रैक्टर दुकान के बाहर रखे शटरिंग के सामान में जा घुसा। अचानक हुए हादसे से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर कोई थाने में खड़ा करा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.