लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। गुरुवार देर रात निघासन-पलिया स्टेट हाइवे पर लुधौरी और दुबहा के बीच पलिया की तरफ से आ रही बेकाबू हुई एक कार ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार निघासन कोतवाली के गांव दुबहा का दिनेश काफी जख्मी हो गया। दिनेश अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। घटना के बाद कार सवार वहां से भाग निकले। पास के लोगों की मदद से घायल दिनेश को सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वहां से जिला अस्पताल और आगे वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार तथा बाइक दोनों को कब्जे में लिया है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...