लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। प्राथमिक विद्यालय पीरपुर के परिसर से कथित अवैध कब्जा हटवाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा एसडीएम को पत्र भेजे जाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। विद्यालय की जमीन पर कूड़ा और कृषि उपकरण रखे जाने से जहां परिसर की स्वच्छता प्रभावित हो रही है वहीं बाउंड्रीवाल का निर्माण भी पूरा नहीं हो पा रहा है। विद्यालय के सहायक अध्यापक रविन्द्र कुमार ने 7 अगस्त को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर बताया था कि विद्यालय में बाउंड्रीवाल न होने के कारण आवारा पशु परिसर में घुस आते हैं। इससे गंदगी फैलने के साथ बच्चों द्वारा लगाए गए पौधे भी नष्ट हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि आसपास के लोग विद्यालय परिसर को कूड़ा डालने और कृषि उपकरण रखने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रध...