Lakhimpur Khiri News: बिल्वेश्वरी धाम में रातभर गूंजे मां के जयकारे, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 22 -- Lakhimpur Khiri News: सिकंदराबाद। गोला तहसील के बिलहरी गांव स्थित प्रसिद्ध सिद्ध श्री बिल्वेश्वरी धाम मंदिर में बुधवार रात विशाल जागरण का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मां के भजनों और जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। देर शाम शुरू हुआ भजनों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। प्रसिद्ध जागरण मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए जिन पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते नाचते रहे। रातभर कलाकारों ने सुंदर सुंदर झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरा मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजता रहा। जागरण के लिए मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भंडारे की भी व्यवस्था की गई। इस मौके पर शुभम त्रिवेदी, सचिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.