Lakhimpur Khiri News: बिना सर्वे बढ़ाया बिजली कनेक्शनों का लोड
लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में एक बार फिर नाराजगी बढ़ गई है। बेलगाम बिजली कटौती लो वोल्टेज और हाल ही में सरचार्ज के नाम पर हुई वसूली से परेशान लोगों को अब कनेक्शनों का लोड बढ़ाए जाने का नया झटका लगा है। विभाग द्वारा मोबाइल पर भेजे गए संदेशों से उपभोक्ताओं को जानकारी मिली कि उनके बिजली कनेक्शन का स्वीकृत लोड बढ़ा दिया गया है।उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग ने न तो किसी प्रकार का सर्वे कराया और न ही लोड बढ़ाने से पहले कोई सूचना या सहमति ली। अचानक आए संदेशों में एक किलोवाट के कनेक्शन को दो किलोवाट और दो किलोवाट के कनेक्शन को चार किलोवाट तक दर्शाया गया है जिससे लोग हैरान हैं। यह भी पढ़ें- बिना सूचना बिजली का लोड बढ़ाए जाने से भड़के उपभोक्ता स्थानीय लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.