लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। आईजीआरएस पर मिली शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर ने पढ़ुआ थाना क्षेत्र के दुलही गांव में पुलिस टीम के साथ छापा मारा। यहां एक घर से हजारों की दवाएं मिलीं। इन दवाओं को सीज कर दिया गया। ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी ने बताया कि शिकायत और डीएम के निर्देश पर पढुआ थाने की पुलिस टीम के साथ दुलही गांव के एक घर में छापा मारा गया। यहां अवैध रूप से मेडिकल स्टोर संचालित होते मिला। गावं के दीपक कुमार के घर में रखी हुई एलोपैथिक दवाओं को लेकर वह कोई लाइसेंस नहीं दिखा पाए। इसके अलावा दवाओं की खरीद का कोई बिल नहीं दिखा सके। ड्रग इंस्पेक्टर ने बातया कि दीपक की मां की उपस्थिति में करीब 40 हजार की दवाएं सीज की गईं। दवाओं को संदिग्ध मानते हुए पांच दवाओं के सैम्पल भरे गए। सैम्पल जांच के लिए...