Lakhimpur Khiri News: बिजुआ सीएचसी में नसबंदी शिविर में हंगामा,नसबंदी टली
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 21 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को आयोजित नसबंदी शिविर में भारी अव्यवस्था सामने आई। नसबंदी के लिए दूर-दराज गांवों से आई महिलाओं को पहले दो-दो इंजेक्शन लगा दिए गए। इसके बाद डॉक्टर ने नसबंदी करने से मना कर दिया। घंटों इंतजार के बाद महिलाएं बिना नसबंदी के ही बैरंग वापस लौट गईं। इससे लाभार्थी महिलाओं और उनके परिजनों में भारी आक्रोश है। ब्लाक की आशा मंजू देवी ने बताया कि सभी महिलाएं सुबह से ही नसबंदी के लिए अस्पताल में बैठी थीं। अस्पताल पहुंचने पर उन सभी को दो-दो इंजेक्शन लगवा दिए गए। महिलाओं को उम्मीद थी कि अब उनकी नसबंदी हो जाएगी, लेकिन कुछ देर बाद अंदर से डॉक्टर साहब ने कहलवा दिया कि अब नसबंदी नहीं हो पाएगी। जब महिलाओं ने पूछा कि नसबंदी क्यों नहीं होगी, तो जवाब मिला कि दवाई दूसरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.