लखीमपुरखीरी, सितम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। रविवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। सोमवार तड़के करीब तीन बजे से पसगवां ब्लाक क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। 15 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी आपूर्ति बहाल न होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि 132 केवी विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदी में आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इसके चलते जंगबहादुरगंज, उचौलिया, गोकन और बरवर समेत कई विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति प्रभावित हुई। विभागीय टीम फाल्ट को दुरुस्त करने में जुटी है। मरम्मत कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: 36 घंटों से अंधेरे में हैं सैकड़ों गांव उधर, बरवर उपकेंद्र के मोहम्मदी फीडर से जुड़े भौन...