Lakhimpur Khiri News: बिजली लाइन ठीक कराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- Lakhimpur Khiri News: फरधान। थाना फरधान क्षेत्र की देवकली टावर चौकी के अंतर्गत सासिया कॉलोनी में बिजली की लाइन ठीक कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि गांव में बिजली का तार जोड़ने और लाइन ठीक कराने के लिए कुछ लोग आपस में रुपये एकत्र कर रहे थे। इसी दौरान रुपये मांगने को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने लगे। मारपीट में प्रथम पक्ष के सुरेंद्र कुमार और धर्मेंद्र पुत्र सुंदर निवासी सासिया कॉलोनी गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.