Lakhimpur Khiri News: बिजली ठीक करते कर्मी को लगा करंट
लखीमपुरखीरी, जुलाई 5 -- Lakhimpur Khiri News: औरंगाबाद कस्बे के जागा मोहल्ले में हाई टेंशन लाइन ठीक करते समय कस्बा निवासी प्राइवेट कर्मचारी गोकुल को करंट लग गया। घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों व बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल गोकुल को मैंगलगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि करंट हाथों में लगा है और गोकुल की हालत फिलहाल स्थिर व खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.