Lakhimpur Khiri News: बिजली गिरने से थाने के उपकरण खराब
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज। बारिश के दौरान रविवार रात मैगलगंज थाना परिसर में आकाशीय बिजली गिरने से बिजली उपकरणों को भारी नुकसान पहुंचा। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से थाना कार्यालय में रखे कंप्यूटर, लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अचानक बंद हो गए। इसके अलावा बैरकों में लगे इनवर्टर, पंखे और कूलर भी खराब हो गए। बिजली उपकरणों के खराब होने से थाने का ऑनलाइन कामकाज प्रभावित हो गया है। ऑनलाइन दर्ज होने वाले अभिलेखीय एवं अन्य कार्यालयी कार्य ठप होने से पुलिसकर्मियों को दैनिक काम निपटाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.