Lakhimpur Khiri News: बिजली का तार गिरा,चपेट में आकर भैंस की मौत
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: ईसानगर,संवाददाता।ईसानगर में बिजली का तार गिरने से करेंट में झुलसकर एक भैंस की मौत हो गई। तार गिरने के बाद पीड़ित ने पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों और पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।मंगलवार दोपहर सिसैया-कटौली हाईवे पर पलिया गांव के किसान राधेश्याम मिश्र का घर है। घर के बाहर हाईवे के किनारे ही राधेश्याम की भैंस बंधी हुई थी। अचानक ऊपर से निकले हाईटेंसन तार में से एक तार टूटकर भैंस के ऊपर गिर गया। बिजली की चपेट में आई भैंस की मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई। पीड़ित ने फ़ौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस और बिजली कर्मियों ने पहुंचकर जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.