Lakhimpur Khiri News: बिजली कटौती से त्रस्त हो चुके हैं हैदराबाद क्षेत्र के लोग
लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- Lakhimpur Khiri News: हैदराबाद पावरहाउस से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरती नजर आ रही है। हर रोज हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली की विकट समस्या के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीण जनहित सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष महेश वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शनिवार को एसडीएम को संबोधित ज्ञापन उनकी गैर मौजूदगी में तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में शाम छह बजे से रात 10 बजे तक होने वाली अघोषित कटौती तत्काल बंद कराने और लो-वोल्टेज की समस्या दूर कराने की मांग की गई। संगठन के प्रदेश महासचिव विकास शुक्ला ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.