लखीमपुरखीरी, सितम्बर 14 -- Lakhimpur Khiri News: फरधान। सेमरी पॉवर हाउस से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली कटौती से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि देहात क्षेत्र में निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति किए जाने का प्रावधान है, लेकिन पिछले कई दिनों से रात में बार-बार बिजली काटी जा रही है। इससे घरेलू कामकाज के साथ ही पढ़ाई और छोटे कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं। बिजली कटौती से नाराज क्षेत्रीय ग्रामीणों ने 13 सितंबर को सेमरी पावर हाउस पर शांतिपूर्ण धरना शुरू किया। समस्या...