Lakhimpur Khiri News: बिजली आपूर्ति बाधित, संकट में कारोबार
लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- Lakhimpur Khiri News: चपरतला। औरंगाबाद पावर हाउस से बरनाला पोल्ट्री फार्म, अब्बासपुर को दी जाने वाली विद्युत आपूर्ति पिछले 15 दिनों से बाधित है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से फार्म में सैकड़ों मुर्गियों की मौत हो चुकी है, जिससे पोल्ट्री संचालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर फार्म की प्रोपराइटर ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता (जेई) शिव प्रकाश जोशी ने बताया कि पोल्ट्री फार्म की केबिल और मीटर खराब हैं। आवश्यक सामग्री लखीमपुर स्टोर में उपलब्ध नहीं थी, इसलिए उसे हरदोई से मंगाया गया है। उन्होंने बताया कि सामग्री मिलते ही मरम्मत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.