Lakhimpur Khiri News: बाढ़ग्रस्त पुरैना गांव पहुंचे अफसरों ने लिया हाल, बांटे लंच पैकेट
लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। बाढ़ से जूझ रहे लुधौरी के पुरैना गांव को बुधवार फिर मातहत अफसरों और राजस्वकर्मियों के साथ पहुंचे एसडीएम यदुवीर सिंह ने बाढ़ पीड़ितों का हालचाल लिया। लुधौरी के नया पुरैना तथा पुराना पुरैना गांवों में शारदा नदी की बाढ़ का पानी आने से आवागमन बंद है। तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी और नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर वहां पहुंचे एसडीएम यदुवीर सिंह ने घर-घर जाकर बाढ़पीड़ितों का हाल जानने के बाद लंच पैकेट बांटे। लोगों को मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक लक्ष्मण यादव, लेखपाल श्वेता सिंह, आपदा मित्र रवि तिवारी और मेवालाल, रामकिशोर, उमेश, ब्रह्मदीन आदि ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: शारदा व घाघरा नदी उफनाई, जिले के 21 गांव बाढ़ की चपेट में
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.