Lakhimpur Khiri News: बालक को टैंकर ने रौंदा, मौत
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 15 -- Lakhimpur Khiri News: खीरी टाउन। खीरी-लहरपुर रोड पर लागूंचा बाजार चौराहे के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। चंदनापुर निवासी कृष्ण कुमार अपने डेढ़ वर्ष के बेटे सुमित कुमार के साथ मोटरसाइकिल से लगुचा बाजार आए थे। बाजार से सामान खरीदने के बाद वे वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बालक सुमित मोटरसाइकिल से नीचे गिर गया और टैंकर के पिछले पहिए की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Lucknow News: नगर निगम के ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से मासूम की मौत, बहन जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.