लखीमपुरखीरी, जुलाई 16 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। बार्डर क्षेत्र में अवैध रूप से वाहनों के संचालन की शिकायतों पर गुरुवार को जोनल अधिकारी राधेश्याम, आरटीओ प्रभात कुमार और एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय भारत-नेपाल सीमा स्थित गौरीफंटा पहुंचे। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र बहादुर सिंह के साथ यहां वाहनों की जांच की गई। खासकर सवारियां लेकर दौड़ रही टैक्सियों के कागज आदि चेक किए गए। इस कार्रवाई से अवैध रूप से वाहन संचालन करने वालों में हड़कम्प मच गया। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ने बताया कि सम्पूर्णानगर में पांच ई-रिक्शा सीज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मिशन सेफ फ़्यूचर के तहत वाहनों खासकर स्कूली वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने वाले अन्य वाहनों की भी जांच हो रही है। प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि जिन स्कूल वाहनों क...