Lakhimpur Khiri News: बारिश में सड़क का हिस्सा कटा, गड्ढे से आवागमन प्रभावित
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा। विकासखंड बांकेगंज की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 3 में जंगल के निकट बानूकया में भारी बारिश के चलते सड़क का एक हिस्सा कटकर गहरे गड्ढे में तब्दील हो गया है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों और राहगीरों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, कई दिनों तक हुई लगातार बारिश के कारण सड़क का हिस्सा कट गया जिससे रास्ते पर गहरा गड्ढा बन गया है। इससे दुर्घटना की आशंका है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क की क्षतिग्रस्त स्थिति की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का अब तक ध्यान नहीं गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से गड्ढे को शीघ्र मिट्टी से भरवाकर सड़क पर खड़ंजा लगवाने की मांग की है ताकि आवागमन सुचारु ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.