Lakhimpur Khiri News: बारिश में टूटी सड़क, बड़े वाहन बंद
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सड़कों की हालत बिगाड़नी शुरू कर दी है। छोटी पलिया के पास पतवारा जाने वाले मुख्य मार्ग पर पुलिया के निकट सड़क का एक हिस्सा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क टूटने से मार्ग पर हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए टूटी सड़क के आसपास बोरियां लगाकर घेराबंदी कर दी है, ताकि कोई वाहन या राहगीर अनजाने में क्षतिग्रस्त हिस्से की चपेट में न आए। फिलहाल इस मार्ग पर केवल छोटे वाहन ही किसी तरह निकल पा रहे हैं, जबकि बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: वर्षा से सडकों की हालत बिगड़ी, आवागमन में परेशानी बारिश जारी रहने से सड़क का क्षतिग्रस्त हिस्सा और अधिक धंसने की आशंका बनी हुई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.