Lakhimpur Khiri News: बारिश में कच्चे मकान की दीवार गिरी, बाल-बाल बचा परिवार
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा। ब्लॉक बांकेगंज क्षेत्र के ग्राम बांकेपुर में बुधवार को एक कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि जिस समय दीवार गिरी उस समय घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया गया कि ग्राम बांकेपुर निवासी दयाराम पुत्र जगन्नाथ के कच्चे मकान की दीवार लगातार हो रही बारिश के कारण कमजोर हो गई थी। बुधवार को अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। परिवार के अनुसार यदि दीवार रात के समय गिरती तो घर में सो रहे परिवार के सदस्य उसकी चपेट में आ सकते थे। ग्रामीणों का कहना है कि दयाराम का परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रहने को मजबूर है।पात्रता होने के बावजूद अभी तक परिवार को सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। लगातार बारिश के चलते मकान की अन्य दीवारें भी कमजोर हो गई हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.