लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। बारिश के बाद शहर के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई है। कई स्थानों पर सड़कें पानी में डूबी हुई हैं, जबकि कुछ इलाकों में पानी लोगों के घरों के अंदर तक पहुंच गया है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के आवास विकास कॉलोनी, पटेल नगर, गंगोत्री नगर, शिव कॉलोनी, महाराज नगर, बहादुर नगर समेत सिकटिहा के कुछ हिस्सों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। लगातार बारिश के कारण नालियां और जल निकासी के रास्ते पानी से भर गए हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: नगर परिषद के अफसरों के तमाम दावे डूबे, बारिश में शहर पानी-पानी कई जगहों पर लोगों को घरों से निकलने में भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना...