Lakhimpur Khiri News: बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, गिरी फसल
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। तेज हवा और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में बिछ गई, जबकि केले के पौधे भी जमीन पर गिर गए। वहीं बारिश के दौरान बिजली के पोल गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति 20 घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। बिजली न आने से लोग पेयजल के लिए भी परेशान रहे। सिंगाही कलां निवासी श्री प्रकाश वर्मा की केले की फसल बारिश और तेज हवा से पूरी तरह प्रभावित हो गई। वहीं रामू वर्मा मुखिया समेत कई किसानों के खेतों में पककर तैयार धान की फसल जमीन पर गिर गई। किसानों का कहना है कि धान की कटाई शुरू होने वाली थी, लेकिन लगातार बारिश ने तैयार फसल को बर्बाद कर दिया। खेतों में पानी भरने से गिरी फसल के सड़ने और दाने खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.