लखीमपुरखीरी, सितम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। थाना हैदराबाद के गांव सिंगहा मे एक महिला के ऊपर उस समय भर भरा कर कच्ची दीवार गिर गईं जब स्नान कर रही थी। जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से महिला को गोला सीएचसी भिजवाया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। थाना हैदराबाद के गांव सिंगहा निवासी कान्ति देवी (50) पत्नी स्व जगदीश अपने घर मे नल पर स्नान कर रही थी कि अचानक इन्ही की कच्ची दीवार इनके ऊपर भर भरा कर गिर गईं।दीवार गिर जाने के कारण कान्ति देवी दीवार के नीचे दब गईं। यह नजारा देखकर परिजनो ने शोर मचाना शुरू किया और मदद की गुहार करने लगे। आनन फानन मे गांव के लोग दौड़ पड़े और किसी तरह से कान्ति देवी को बाहर निकाला। दीवार के नीचे दब जाने के कारण कान्ति देवी को गंभीर चोट लगी। गांव वालो की मदद से गंभीर रूप स...